UP Power Cuts: 31 अक्टूबर तक UP में रोज ढाई घंटे कटेगी बिजली, चेक करें आपके इलाके का टाइमिंग

UP Power Cuts in October

UP Power Cuts: उत्तर प्रदेश में अक्टूबर महीने की शुरुआत से ही बिजली उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा है रोजाना की परेशानी। ग्रिड सुरक्षा और रखरखाव के मद्देनजर पूरे राज्य के तहसील मुख्यालयों व नगर पंचायतों में प्रतिदिन ढाई घंटे की कटौती का दौर चल रहा है। यह कटौती 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगी, जिससे लाखों परिवारों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

बिजली कटौती का प्लान

उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीटीसीएल) ने ग्रिड की स्थिरता बनाए रखने के लिए यह शेड्यूल जारी किया है। केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (सीईआरसी) के दिशानिर्देशों के तहत, सामान्य परिस्थितियों में ही यह लागू होगा। राज्य के चार मुख्य एलडीसी (लोड डिस्पैच सेंटर) के तहत आने वाले इलाकों में अलग-अलग समय पर कटौती होगी। कुल मिलाकर, हर तहसील और नगर पंचायत में रोजाना ठीक ढाई घंटे बिजली बंद रहेगी, बाकी समय आपूर्ति सामान्य रहेगी। लेकिन अगर ग्रिड में कोई अनहट समस्या आई, तो कटौती बढ़ भी सकती है। पिछले हफ्ते वाराणसी और सोनभद्र जैसे जिलों में यह शेड्यूल शुरू होते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर शिकायतें कीं, खासकर सुबह के समय।

Uttar Pradesh Electricity

क्षेत्रवार शेड्यूल: आपके शहर में कटौती कब?

राज्य को चार जोन में बांटा गया है, और हर जोन का अपना टाइम स्लॉट है। यहां देखिए मुख्य जिलों के साथ टाइमिंग:

सारनाथ जोन (पूर्वांचल के ज्यादातर जिले)

प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर, बलिया, बस्ती, देवरिया, मऊ, भदोही, चंदौली, कुशीनगर, महाराजगंज, मिर्जापुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, सोनभद्र, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़।

  • तहसील मुख्यालय: प्रतिदिन सुबह 6:00 से 7:30 और 9:30 से 10:30 बजे तक।
  • नगर पंचायत: प्रतिदिन सुबह 7:00 से 8:00 और दोपहर 3:00 से 4:30 बजे तक।

लखनऊ जोन (मध्य क्षेत्र)

लखनऊ, बाराबंकी, बदायूं, उन्नाव, बरेली, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुरखीरी, बहराइच, गोंडा, अंबेडकरनगर, अयोध्या, अमेठी, बलरामपुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर।

  • तहसील मुख्यालय: प्रतिदिन सुबह 6:30 से 8:00 और दोपहर 1:15 से 2:15 बजे तक।
  • नगर पंचायत: प्रतिदिन सुबह 7:45 से 8:45 और दोपहर 3:45 से 5:15 बजे तक।

पनकी जोन (कानपुर और बुंदेलखंड)

कानपुर, कानपुर देहात, आगरा, अलीगढ़, औरैया, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस, कासगंज, मैनपुरी, कन्नौज, एटा, फर्रुखाबाद, हमीरपुर, झांसी, जालौन, चित्रकूट, बांदा, ललितपुर, महोबा, मथुरा।

  • तहसील मुख्यालय: प्रतिदिन सुबह 6:15 से 7:45 और शाम 4:30 से 5:30 बजे तक।
  • नगर पंचायत: प्रतिदिन सुबह 8:00 से 9:00 और दोपहर 12:30 से 2:00 बजे तक।

मोदीपुरम जोन (पश्चिमी UP)

बिजनौर, सहारनपुर, रामपुर, सम्भल, मुरादाबाद, अमरोहा।

  • तहसील मुख्यालय: प्रतिदिन सुबह 8:00 से 9:30 और दोपहर 12:45 से 1:45 बजे तक।
  • नगर पंचायत: प्रतिदिन सुबह 6:45 से 7:45 और दोपहर 2:15 से 3:45 बजे तक।

यहां देखें आधिकारिक सुचना:

किसे मिलेगी राहत?

सभी इलाकों में कटौती का मतलब यह नहीं कि हर जगह अंधेरा छा जाएगा। कुछ संवेदनशील क्षेत्रों को छूट दी गई है। ताज ट्रायंगल जोन (आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस आदि) के तहसील, नगर पंचायत और ग्रामीण इलाकों में 24 घंटे बिजली मिलेगी, ताकि पर्यटन प्रभावित न हो। इसी तरह, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के जिले जैसे गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, बुलंदशहर को अलग शेड्यूल के तहत आपूर्ति होगी। कृषि फीडरों को भी छूट है, जिससे किसानों को सिंचाई में दिक्कत न आए। हालांकि, स्थानीय मेंटेनेंस के कारण कुछ जगहों पर अतिरिक्त कटौती हो सकती है, जैसे लखीमपुर खीरी में 8-10 अक्टूबर को कॉलोनियों में 5 घंटे की व्यवधान।

Power Cut

उपभोक्ता क्या करें?

इस कटौती से निपटने के लिए बिजली विभाग ने सलाह दी है कि लोग इनवर्टर और जेनरेटर का इस्तेमाल करें, खासकर बच्चों और बुजुर्गों वाले घरों में। टोल-फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराएं, और लोकल ऐप या वेबसाइट से रीयल-टाइम अपडेट लें। विशेषज्ञों का मानना है कि नवंबर से स्थिति सुधरेगी, लेकिन फिलहाल धैर्य रखना पड़ेगा। अगर आपका इलाका प्रभावित है, तो आज ही चेक करें – कहीं सुबह की चाय न रह जाए!

TVS Apache RTX 300 लॉन्च KTM बाइक्स अब सबसे ज्यादा सस्ती Logitech MX Master 4 लॉन्च! अनुराग कश्यप की क्राइम-ड्रामा वाली 9 फिल्में जो दिमाग हिला दे! BMW खरीदने का सुनहरा मौका Best Adventure Bike