Tanya Mittal: सोशल मीडिया, यूट्यूब और बिजनेस से कमाई 2 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति
प्रमुख बिंदु-
Tanya Mittal Net Worth भारत की जानी-मानी युवा उद्यमी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल (Tanya Mittal) एक बार फिर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तान्या की कुल संपत्ति 2 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। उन्होंने अपने बिज़नेस उपक्रम, यूट्यूब चैनल, सोशल मीडिया विज्ञापनों और स्टॉक निवेश के जरिये यह मुकाम हासिल किया है।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर से निकलीं तान्या, मिस टूरिज्म एशिया 2018 का खिताब भी जीता
तान्या मित्तल (Tanya Mittal) का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। ग्वालियर (मध्य प्रदेश) से ताल्लुक रखने वाली तान्या ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्चर की पढ़ाई के दौरान ही 19 वर्ष की उम्र में हैंडीक्राफ्ट बिज़नेस शुरू किया था, जिसे बाद में उन्होंने एक सफल ऑनलाइन ब्रांड में बदल दिया। 2018 में ‘मिस टूरिज्म एशिया’ का खिताब जीतने के बाद तान्या की लोकप्रियता और भी बढ़ गई।

महाकुंभ 2025 के प्रचार अभियान में यूपी टूरिज्म का चेहरा बनीं
सोशल मीडिया पर 1.8 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स वाली तान्या (Tanya Mittal) समाजसेवा और धार्मिक स्थलों की जागरूकता फैलाने के लिए भी जानी जाती हैं। महाकुंभ 2025 के प्रमोशन के लिए यूपी टूरिज्म के साथ जुड़ने और झूंसी भगदड़ हादसे में उनकी सक्रियता ने उन्हें व्यापक पहचान दिलाई। तान्या (Tanya Mittal) को विभिन्न क्षेत्रों में 400 से अधिक पुरस्कार मिल चुके हैं।
पहलगाम हमले पर बोलीं तान्या
हाल ही में दक्षिण कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam) में हुए आतंकी हमले को लेकर तान्या का बयान भी सुर्खियों में रहा। उन्होंने कहा, “आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। इस मुद्दे पर बोलना मेरे लिए संवेदनशील और महत्वपूर्ण है।” उनके इस बयान को व्यापक समर्थन मिला और एक बार फिर वे सोशल मीडिया व न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर छा गईं।

मध्यप्रदेश सरकार ने तान्या मित्तल के पर्यटन विभाग से किसी भी तरह के जुड़ाव से किया इनकार
इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल (Tanya Mittal) के ‘आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता’ वाले बयान के बाद सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बीच, मध्यप्रदेश सरकार ने साफ किया है कि तान्या मित्तल का राज्य के पर्यटन विभाग से कोई संबंध नहीं है।
दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत के बाद तान्या मित्तल (Tanya Mittal) ने कहा, “इस मुद्दे पर कुछ भी कहना मेरे लिए बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण है। मीडिया में आतंकवादियों और आतंकवाद की चर्चा हो रही है, जबकि मैं मानती हूं कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता।”
तान्या ने यह भी बताया कि उनके दोस्तों की मदद स्थानीय कश्मीरी लोगों ने की, जिन्होंने उन्हें श्रीनगर पहुंचाया। उन्होंने कहा, “यह वह समय है जब हम सभी को संवेदनशील होकर सोचना चाहिए… आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। भारत का केवल एक ही धर्म है — भारतीयता। हम सभी भारतीय हैं और हम सब एक साथ हैं।”
यह भी पढ़े
-
Aaj Ka Rashifal: 16 दिसंबर; ग्रहों के संकेत दे रहे हैं सफलता और स्थिरता, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 16 दिसंबर 2025 का दिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार संतुलन, स्पष्ट सोच और व्यावहारिक निर्णयों पर केंद्रित है। चंद्रमा का प्रभाव भावनात्मक समझ को गहरा करता है, जबकि सूर्य और अन्य ग्रह कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और सक्रियता बढ़ाते हैं। आज कई राशियों को करियर में स्थिर प्रगति के संकेत मिलेंगे, वहीं…
-
Aaj Ka Rashifal: 15 दिसंबर 2025; ग्रहों के संकेत दे रहे हैं सफलता, स्थिरता और संतुलन, जानें आपकी राशि के लिए क्या है खास

Aaj Ka Rashifal: 15 दिसंबर 2025 का दिन ग्रहों की चाल के अनुसार आत्मविश्वास, स्थिरता और व्यावहारिक सोच को मजबूत करने वाला है। चंद्रमा का प्रभाव भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है, वहीं सूर्य और मंगल कार्यक्षेत्र में सक्रियता और निर्णायक क्षमता को बढ़ाते हैं। आज कई राशियों के लिए करियर में आगे…
-
BTSC JE भर्ती 2025: जूनियर इंजीनियर के 2809 पदों पर आवेदन शुरू, जानिए योग्यता, आयु सीमा और पूरी प्रक्रिया

पटना: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने वर्ष 2025 के लिए जूनियर इंजीनियर (JE) पदों पर बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 2809 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इंजीनियरिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक बड़ा और सुनहरा…
