बिहार वोटर लिस्ट में राजनीतिक दल नहीं दिखा रहे दिलचस्पी, सुप्रीम कोर्ट हुआ हैरान! 65 लाख नाम हटाए
नई दिल्ली: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले बिहार वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर हंगामा मचा हुआ है। चुनाव आयोग द्वारा 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने इस प्रक्रिया को गैरकानूनी और गरीब विरोधी बताया…
