Bank Holidays: बकरीद से लेकर रथ यात्रा तक, जून में कई मौकों पर नहीं खुलेंगे बैंक
प्रमुख बिंदु-
नई दिल्ली। जून 2025 शुरू होने जा रहा है और इसी के साथ नया महीना कई बदलाव और छुट्टियां (Bank Holidays) भी लेकर आया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के मुताबिक जून में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें साप्ताहिक अवकाश के साथ-साथ पांच दिन ऐसे भी हैं जब धार्मिक और क्षेत्रीय पर्व-त्योहारों के चलते बैंकों में कामकाज ठप रहेगा।
बकरीद पर दो दिन तक बैंकिंग सेवाओं पर असर
6 जून (शुक्रवार) को केरल में ईद-उल-अजहा (बकरीद) के कारण बैंक बंद रहेंगे, जबकि 7 जून (शनिवार) को पूरे देश में इस अवसर पर बैंकिंग कार्य प्रभावित रहेगा। इस तरह लगातार दो दिन बैंकों में छुट्टी (Bank Holidays) रहेगी।

11 जून को संत कबीर जयंती और सागा दावा
11 जून को संत गुरु कबीर जयंती और बौद्ध पर्व सागा दावा के चलते हिमाचल प्रदेश और सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे। ये छुट्टियां (Bank Holidays) क्षेत्रीय हैं, लेकिन प्रभावित राज्यों में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।
रथ यात्रा और रेमना नी पर भी रहेगा अवकाश
- 27 जून (शुक्रवार) को ओडिशा और मणिपुर में रथ यात्रा और कांग (रथजात्रा) के कारण बैंक बंद (Bank Holidays) रहेंगे।
- 30 जून (सोमवार) को मिजोरम में रेमना नी के अवसर पर बैंक अवकाश रहेगा।

हर रविवार और दो शनिवार को भी रहेगा बैंक अवकाश
- 8 जून और 22 जून को दूसरे और चौथे शनिवार होने के कारण बैंकों में छुट्टी होगी।
- साथ ही 1, 15 और 29 जून को रविवार पड़ रहा है, जब साप्ताहिक अवकाश रहता है।
ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी उपलब्ध
हालांकि, छुट्टियों के दौरान बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और एटीएम सेवाएं पहले की तरह सक्रिय रहेंगी। फिर भी अगर आप बैंक जाकर कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अवकाश की सूची जरूर देख लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।

जून 2025 बैंक छुट्टियों की तिथि और कारण
| तिथि | कारण / अवसर | प्रभावित क्षेत्र |
|---|---|---|
| 6 जून (शुक्रवार) | ईद-उल-अजहा (बकरीद) | केरल |
| 7 जून (शनिवार) | ईद-उल-अजहा (बकरीद) | पूरे भारत |
| 11 जून (बुधवार) | संत कबीर जयंती / सागा दावा | हिमाचल प्रदेश, सिक्किम |
| 27 जून (शुक्रवार) | रथ यात्रा / कांग (रथजात्रा) | ओडिशा, मणिपुर |
| 30 जून (सोमवार) | रेमना नी | मिजोरम |
| 8 जून, 22 जून | दूसरा और चौथा शनिवार | पूरे भारत |
| 1, 15, 29 जून | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) | पूरे भारत |

यह भी पढ़े
-
Market This Week: उतार-चढ़ाव भरे सप्ताह के बाद बाज़ार में सीमित सुधार, सेंसेक्स-निफ्टी साप्ताहिक आधार पर कमजोर

मुंबई (Market This Week): भारतीय शेयर बाज़ार के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहा। सप्ताह की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई, जहाँ रुपये की गिरावट और विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने Market पर दबाव बनाया। शुरुआती कारोबारी सत्रों में निवेशकों ने जोखिम लेने से परहेज़ किया, जिसके चलते बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और मिडकैप शेयरों…
-
Aaj Ka Rashifal:13 दिसंबर 2025; किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रखनी होगी सावधानी? जानें आज सितारे क्या कह रहे हैं

Aaj Ka Rashifal:13 दिसंबर 2025 का दिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार आत्मनिरीक्षण, संतुलन और आगे बढ़ने की स्पष्ट दिशा प्रदान करता है। चंद्रमा की चाल भावनात्मक समझ को गहरा करती है, जबकि सूर्य का प्रभाव आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को मजबूत बनाता है। आज कई राशियों को करियर में नए अवसर दिखाई देंगे, वहीं…
-
SBI SCO भर्ती 2025: स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 996 पदों पर आवेदन शुरू, जानिए योग्यता, तिथि और पूरी प्रक्रिया

मुंबई: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने वर्ष 2025 के लिए स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के विभिन्न पदों पर बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 996 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह अवसर उन युवा पेशेवरों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है जो बैंकिंग, वित्त,…
