भगवान का नाम जपने से क्या पूरी होंगी सभी इच्छाएं? प्रेमानंद जी ने दिया यह उत्तर

Rana Anshuman Singh

Arrow

हर इंसान भगवान का आशीर्वाद हासिल करने के लिए उनकी आराधना और भक्ति करता है,  मगर हर किसी का पूजा-पाठ का तरीका अलग होता है।

ऐसे ही एक भक्त ने भगवान की भक्ति से जुड़ा सवाल प्रेमानंद महाराज के पास जाकर पूछा, “महाराज, क्या भगवान का नाम जपने से सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं?”

pc : Bhajan marg

प्रेमानंद महाराज ने उत्तर देते हुए कहा कि, “दुनिया में सारा वैभव भगवान का है। अगर आप ईमानदारी से भगवान का भजन करोगे तो भगवान हमारे लिए सुख की व्यवस्था भी कर देंगे।”

pc : Bhajan marg

“किसी के सामने भिक्षुक बनकर भगवान के नाम पर मांगना नहीं है। बल्कि जो भगवान दे, उसी के सहारे चलना है।”

pc : Bhajan marg

"भगवान के सहारे रहने से, भगवान का नाम जप करने से इस लोक में भी मालामाल हो जाओगे। लेकिन... 

pc : Bhajan marg

...आपको इसके लिए बहुत ज्यादा भजन-कीर्तन और नाम जप करना होगा। तभी आप पर भगवान की कृपा बनी रहेगी।"

pc : Bhajan marg

“कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:।।” इस मंत्र का जप करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

pc : Bhajan marg

प्रेमानंद महाराज का संदेश है कि सच्चे मन से भगवान का नाम जपने और भजन करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। 

pc : Bhajan marg